नकपुर में चोरी की मोटरसाईकिलों के साथ गिरफ्तार आरोपी और पकड़ने वाली पुलिस टीम। स्रोत- पुलिस
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस को मुखुबर से सूचना मिली की नगर के दो युवक चोरी की मोटर साइकिलों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे हैं। सीओ अविनाश वर्मा की अगुवाई में टीम ने बैराज मार्ग पर घूम रहे नगर के वार्ड चार पानी की टंकी के सामने रेलवे स्टेशन के पीछे रहने वाले मो. आसिफ अंसारी पुत्र अलीम अंसारी और वार्ड तीन आंबेडकर नगर निवासी अमन कुमार पुत्र कामता प्रसाद की मोटर साइकिल नंबर को ई-चालान मशीन से चेक किया तो दो नंबर फर्जी निकले। गहन पूछताछ में उन्होंने दोनों मोटर साइकिल चोरी की होने की बात कबूल करने के साथ ही नगर से लगे सालवनी के जंगल में बारूद स्टोर खंडहर में चार और चोरी की मोटर साइकिल छिपाई होने की बात बताई।
उन्होंने बताया कि बरामद मोटर साइकिलें उन्होंने खटीमा क्षेत्र से चुराई हैं और नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 411, 420 और 468 के तहत केस दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। पुलिस टीम में सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, एसएसआई बीएस बिष्ट, एसआई दिलवर सिंह भंडारी, हेड कांस्टेबल एजाज अहमद, घनश्याम, कांस्टेबल शाकिर अली, गुलाम जिलानी, श्याम लाल शामिल थे।