फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडे चंपावत : 26 साल में बहुत कुछ पाया, काफी हासिल करना है

Thu, 14 Sep 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत शहर का नजारा। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। आज 15 सितंबर को चंपावत जिला 26 साल का हो गया। चंपावत वर्ष 700 से वर्ष 1563 तक कुमाऊं के चंद राजाओं की राजधानी रहा। अब एक बार फिर यह प्रदेश की धुरी बना हुआ है। उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। पिछले साल 31 मई को धामी यहां से 92 प्रतिशत से अधिक मतों से विजयी हुए थे। उनकी नुमाइंदगी के बाद से जिले को प्रदेश में पहला आदर्श जिला बनाने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

26 साल के चंपावत जिले के खाते में कई बड़ी उपलब्धियां हैं। साथ ही विकास के कई काम होने का इंतजार भी है। भाजपा जिले को विकास का मॉडल बनाने के दावे करती है। वहीं कांग्रेस विकास के नाम पर काम से ज्यादा शोर मचाने का आरोप लगा रही है। आरोप-प्रत्यारोप को दरकिनार करें तो इस जिले ने मौजूदा सीएम सहित कई नामचीन हस्तियां दी हैं।

चंपावत जिले की प्रमुख उपलब्धियां
एसएसजे विश्वविद्यालय का कैंपस बना चंपावत डिग्री कॉलेज। इको टूरिज्म से जुड़ा चंपावत का चाय बागान। चंपावत में संभागीय परिवहन निरीक्षक कार्यालय खुला। श्रम विभाग का शिविर कार्यालय। कोलीढेक झील से पर्यटन संवरा। प्रेक्षागृह का निर्माण पूरा। एनएच पर चल्थी पुल का निर्माण। चंपावत में विज्ञान केंद्र के लिए धन अवमुक्त। एडवेंचर पार्क की अड़चनें दूर।
विज्ञापन


ये काम चल रहे हैं
जिले में पांच जगह पार्किंग स्थलों का निर्माण हो रहा है। चंपावत और एबटमाउंट के हेलीपोर्ट, नायकगोठ-थ्वालखेड़ा पुल, टनकपुर आईएसबीटी, सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क का डामरीकरण, डैसली पावर स्टेशन का निर्माण की प्रक्रिया जारी है। कूर्म सरोवर और डिप्टेश्वर झील, पूर्णागिरि, तल्लादेश सहित 26 नए मोबाइल टावर लगाने की प्रक्रिया जारी।

अटके हैं ये काम
जिला जेल भवन, चंपावत और बनबसा का स्टेडियम, किसी भी शहर का मास्टर प्लान नहीं। सीवरेज प्रणाली नहीं, पूर्णागिरि रोप-वे का काम शुरू नहीं हो पाया। टनकपुर-जैलजीबी मार्ग पर चूका में पुल का काम शुरू नहीं हो सका। रोजिन फैक्ट्री परिसर भूमि का उपयोग नहीं, कठुवापाती को सिडकुल नहीं बनाया जा सका। नौ साल से बंद श्यामलाताल टीआरएच के नहीं खुले ताले। बंद हैं पांच आईटीआई, टनकपुर का आईसीयू भी शुरू नहीं हो सका।

आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके चंपावत के पुनेठा
लोहाघाट से ताल्लुक रखने वाले अनिल पुनेठा नौकरशाही में बड़ा नाम रहे हैं। वर्ष 1984 बैच के आईएएस अधिकारी पुनेठा आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव रहे हैं। सेवानिवृत्ति के कुछ समय बाद जनवरी 2022 से वे प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त हैं। पुनेठा लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए अनौपचारिक रूप से युवाओं का मार्गदर्शन करते रहे।
बाक्स
पवनदीप ने कम उम्र में गायन में किया कमाल
चंपावत। 28 साल के पवनदीप राजन चंपावत की अनमोल धरोहर है। गायक पवनदीप वर्ष 2015 में रियलिटी शो द वॉयस इंडिया और वर्ष 2020 में इंडियन आइडल के विजेता रहे हैं। तबला से लेकर गिटार, पियानो बजाने में महारत लिए पवनदीप उत्तराखंड के यूथ ब्रांड एंबेसडर भी बनाए गए हैं। वह इंडियन आइडल-14 में मेंटर की भूमिका भी निभा रहे हैं। संवाद
फोटो 14 सीपीटी 10पी (सिंगल)

मैराथन में नाम कमा रहे गुमदेश के धोनी
चंपावत। गुमदेश के रहने वाले नायब सूबेदार बहादुर सिंह धोनी नामचीन एथलीट हैं। वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता में वह 2 घंटे 16 मिनट 13 सेकेंड में दौड़ पूरी कर विजेता बने थे। इसके अलावा वह वर्ष 2018 में प्रयागराज में अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन और जनवरी 2021 में ढाका मैराथन जीत चुके हैं। संवाद
बाक्स
हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग कर चुके हैं भानु
चंपावत। टनकपुर के भानु अग्रवाल राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग कर चुके हैं। रक्षा पंक्ति के बेहतरीन खिलाड़ी रहे भानु ने हल्द्वानी में वर्ष 2014 में हुई राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता से अंपायरिंग में कॅरिअर शुरू किया। इसके बाद से वह अब तक बेटन कप, बॉम्बे गोल्ड कप, ओबेदुल्ला कप, गुरुगुंडा कप सहित राष्ट्रीय हॉकी प्रतिस्पर्धा में अंपायरिंग कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें