फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मार्ग की बदहाली पर भड़के चामी चौमेल के ग्रामीण

विज्ञापन
चंपावत-मंच-तामली मोटर मार्ग में हरम के समीप मलबे के कारण हो रही हैं दिक्कतें। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के चौमेल-चामी-खेती काकड़ी मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर उनकी अनदेखी का आरोप लगा मतदान से जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शनिवार को चौमेल मोटर मार्ग की मरम्मत के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि करीब 15 साल पूर्व मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। तब से मोटर मार्ग में डामरीकरण नहीं हुआ है। थोड़ी सी बारिश में ही यह सड़क कीचड़ से भर जाती है, जहां वाहन चालक जोखिम लेकर आवागमन के लिए मजबूर होते हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि लोनिवि की ओर से इस मोटर मार्ग को शहीद लांसनायक श्याम सिंह बिष्ट के नाम पर रखा गया है। इसलिए मोटर मार्ग की दुर्दशा शहीदों का अपमान करने जैसा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोनिवि से मोटर मार्ग की हालत सुधारने की मांग की जा चुकी है, लेकिन विभाग कोई सुध नहीं लेता है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी लोनिवि को मोटर मार्ग की हालत सुधार शहीद के नाम का बोर्ड लगाने की मांग की थी, विभाग की ओर से कोरे आश्वासन दिए गए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही सड़क पर डामरीकरण नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन कर देंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाए। इस मौके पर रमेश सिंह, अर्जुन सिंह, रवि महर, कुंदन सिंह, नारायण सिंह, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीमांत मंच तामली की सड़क बदहाल
चंपावत। जिला मुख्यालय से सीमांत तल्लादेश क्षेत्र को जोड़ने वाली चंपावत-मंच-तामली सड़क की हालात दिनोंदिन खराब होती जा रही है। अक्तूबर में भारी बारिश के कारण आए मलबे को सड़क से नहीं हटाया जा सका है। इस कारण सड़क में वाहनों का संचालन बेहद जोखिम भरा हो गया है।
बचकोट, कारी, हरम की सड़क पर भारी मात्रा में कीचड़ होने के कारण यात्री वाहनों के चैंबर टकरा रहे हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और वाहन चालकों की ओर से लोनिवि के अधिकारियों को कई बार बताने के बाद भी मलबा नहीं हटाया जा रहा है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व प्रधान विपिन जोशी, जमुना दत्त जोशी, महेश चंद्र, मुकेश कुमार, गोपाल दत्त जोशी, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने लोनिवि की मनमानी पर रोष जताया है। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव के लिए भी लोनिवि मार्ग से मलबा नहीं हटा रहा है। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमसी पांडेय का कहना है कि जल्द ही जेसीबी भेजकर मलबे को हटाया जाएगा।
हरम-रमैला सड़क भी मलबे से पटी
चंपावत। सीमांत क्षेत्र की हरम-रमैला सड़क में भी कई जगह मलबा भरा होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों की ओर से लोक निर्माण विभाग से सड़क से जल्द मलबा हटाने की मांग की गई है।
जल निकासी बने चुनाव घोषणापत्र का मुद्दा
टनकपुर (चंपावत)। नगर के विष्णुपुरी ज्ञानखेड़ा के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। इन लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के घोषणापत्रों में उनकी समस्या शामिल न होने की निंदा की।
नगर के वार्ड संख्या 11 विष्णुपुरी ज्ञानखेड़ा के लोगों ने विवेकानंद स्कूल प्रांगण एवं आसपास के लोगों का कहना है कि मामूली बारिश में भी वहां जलभराव हो जाता है। लोगों के घरों में घुस रहा नाले का ओवरफ्लो पानी भी काफी नुकसान करता है। यह समस्या सुलझाने के लिए प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन को कई ज्ञापन भेजे गए हैं। धरना, प्रदर्शन से भी वे अपनी समस्या बता चुके हैं।
इसके बावजूद समस्या नहीं सुलझ सकी। इसलिए शनिवार को हुई बैठक में प्रत्याशियों से विधानसभा चुनाव संबंधी घोषणापत्र में भी उनकी समस्या रखने की मांग की गई। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई। इनमें दिनेश चंद्र भट्ट, राकेश चंद्र पांडेय, मोहन चंद्र तिवारी, दरबान करायत, जानकी पाटनी, अंजू रावत, पूजा शर्मा, गीता बिष्ट, हेमा सामंत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें