फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: सांप के काटने से बुआ और भतीजे की मौत, खाना खाकर सो रहे थे दोनों; परिवार में मचा कोहराम

Wed, 03 Jul 2024 12:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

टनकपुर के नायकगोठ में बरामदे में सोए बुआ-भतीजे की सर्पदंश से मौत हो गई है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर के नायकगोठ में बरामदे में सोए बुआ-भतीजे की सर्पदंश से मौत हो गई है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

नायकगोठ में कुछ दिन पूर्व रेखा देवी (47) के भाई की मौत हो गई थी। सोमवार को वह नौवें के दिन रिश्तेदार घर आई थी। खाना खाकर सभी लोग सो गए। कुछ लोग बरामद में सोए तो कुछ लोग घर के भीतर। रेखा देवी और उनका भतीजा सूजल उर्फ सूरज (19) पुत्र सुरेश कुमार टम्टा बाहर सोए थे। सुबह चार बजे दानों को सांप ने काट लिया। जब सांप के काटने की जानकारी लगी तो परिजन दोनों को इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- PHOTOS: पानी की किल्लत पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन; खाली बर्तनों के साथ NH किया जाम

खटीमा ले जाते समय दोनों की रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। शारदा रेंज के वन दरोगा महेश अधिकारी ने बताया कि मौका मुआयना किया गया। मृत्यु का कारण बिसरा रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इधर, परिजनों का कहना है कि मौत सर्पदंश से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें