पुलिस की गिरफ्त में स्मैक तस्करी के आरोप में पकड़े युवक। विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में तीन नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 14.36 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि एसपी देवेंद्र पींचा के आदेश और सीओ अविनाश वर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन क्रेकडाउन चलाया जा रहा है। इसके तहत हुई चेकिंग के दौरान शहर के गांधी मैदान के पास तीन युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। तलाशी लेने पर उनके पास 14.36 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों में मूलरूप से ब्रह्मदेव नेपाल निवासी अनुभव शाह (28), महेंद्रनगर कटान जिला कंचनपुर वार्ड संख्या 11 नेपाल निवासी देवेंद्र बिष्ट (26) और वार्ड संख्या छह महेंद्रनगर नेपाल निवासी पूर्णानंद भट्ट (30) शामिल हैं। आजकल अनुभव वार्ड संख्या एक टनकपुर और पूर्णानंद मनसा देवी रोपवे मार्केट हरिद्वार में रह रहा था। पूर्णानंद के पास 4.90 ग्राम, देवेंद्र के पास 4.86 ग्राम, अनुभव के पास 4.60 ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह स्मैक सितारगंज से लाकर नेपाल ले जा रहे थे।