फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सिख श्रद्धालुओं से मारपीट का मुख्य आरोपी अलबेला गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2024 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस ने रीठा साहिब गुरुद्वारा दर्शन के लिए आए सिख श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के मुख्य आरोपी संजय सिंह फर्त्याल उर्फ अलबेला को बाराकोट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मारपीट के मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी भुवन आर्या ने बताया कि विगत नौ जून को रीठा साहिब जा रहे श्रद्धालुओं और बरातियों के बीच लधौली के पास विवाद हो गया था। इसमें भूपेंद्र सिंह पुत्र सलविंदर सिंह निवासी सितारगंज ने चंपावत कोतवाली में संजय सिंह फर्त्याल, दीपक सिंह और अन्य सात आठ व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने की तहरीर दी थी। कोतवाली में पुलिस ने आईपीसी की धारा 147,148, 295, 307 में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने विगत शनिवार को बाराकोट लिंक मार्ग के पास आरोपी दीपक सिंह देऊपा उर्फ टोपी निवासी गंभीर गांव थाना लोहाघाट को भी गिरफ्तार किया था। बुधवार को दूसरे आरोपी संजय सिंह निवासी कोलीढेक लोहाघाट को बाराकोट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में नरेंद्र सिंह नेगी, संजय जोशी, संदीप कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें