टनकपुर में विजेता बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान करते पदाधिकारी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। अपनी पाठशाला में संस्था की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कला, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता कराई गई। रविवार रात को आयोजित कला प्रतियोगिता में आरुष लोहनी प्रथम, कृष्णा जोशी द्वितीय, हृदयांश तृतीय रहे। जूनियर वर्ग डांस में अक्षिता प्रथम, यामिनी द्वितीय, समायरा तृतीय, सीनियर वर्ग डांस में विजय कुमार प्रथम, कृष्णा कुमार द्वितीय, तमन्ना राजपूत तृतीय रहे।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अक्षत सक्सेना प्रथम, स्नेही पाल द्वितीय, नैतिक तृतीय रहे। कला प्रतियोगिता के निर्णायक खटीमा के बाल कृष्ण थापा, नृत्य के राकेश, फैंसी ड्रेस के टनकपुर से शम्मी कोहली रहीं। यहां पाठशाला के प्रबंधक निखिल गोयल, अनुज कुमार, अमित शर्मा, किरण गहतोड़ी, शैलजा गड़कोटी आदि मौजूद रहे।