फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिले में 85,910 एलबेंडाजोल टैबलेट्स खिलाएगा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में एक से 19 आयु वर्ग के बच्चों को 85,910 दवा खिलाई जानी है। इसके लिए जिले की समस्त एएनएम, आशा कार्यकर्ता, फार्मासिस्ट, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सभी विद्यालयों के नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक केंद्र चंपावत में एलबेंडाजोल टैबलेट्स आपूर्ति ए में 45,131और पूर्व अवशेष 500 एलबेंडाजोल टैबलेट्स बी, उपजिला अस्पताल लोहाघाट में एलबेंडाजोल टैबलेट्स आपूर्ति ए 14399 टैबलेट्स और पूर्व अवशेष एलबेंडाजोल टैबलेट्स बी में 1500, पीएचसी पाटी में पूर्व अवशेष एलबेंडाजोल टैबलेट्स बी में 17000 और पीएचसी बाराकोट में एलबेंडाजोल टैबलेट्स आपूर्ति ए में 4880 टैबलेट्स और पूर्व अवशेष एलबेंडाजोल टैबलेट्स बी में 2500 वितरण की जानी है।
18 और 19 सितंबर को मॉप-अप दिवस पर सभी सरकारी सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, मदरसा, तकनीकी संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक से 19 साल के आयु वर्ग के बच्चों को डिवांमिंग दवा खिलाई जाएगी। इसमें एलबेंडाजोल टैबलेट्स विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली और दो से 19 साल के बच्चों को पूरी गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें