फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किमी दूरी पार करने में लग रहे 45 मिनट

विज्ञापन
चंपावत के मुख्य बाजार में लगे जाम से राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे वाहन। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में यातायात अव्यवस्था और जाम लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंपावत बाजार के चार किमी के हिस्से में सुबह-शाम के समय वाहनों की आवाजाही रेंग-रेंगकर हो रही है। नतीजा यह हो रहा है कि छतार से खटकना पुल तक के चार किलोमीटर के सफर को पार करने में 45 मिनट से अधिक का समय लग रहा है।
विज्ञापन

चंपावत में बाईपास नहीं होने से आवाजाही राष्ट्रीय राजमार्ग से ही होता है। बृहस्पतिवार को सुबह के वक्त लंबा जाम लगा। इससे पहिये थम जा रहे हैं। एनएच पर खासकर छतार से खटकना पुल तक तो दिनभर में पांच बार जाम लगा। वाहन और पैदल चलने वालों के अलावा स्कूली बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं एसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि जाम की समस्या से निपटने के साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए यातायात पुलिस बल बढ़ाने के साथ स्टेशन रोड पर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था के लिए दीर्घकालिक योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें