लोहाघाट जीआईसी मैदान में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के साथ दोनों टीमों के खिला
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान लोहाघाट में स्वामी विवेकानंद ओपन 8 ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता में गोरखा इलेवन ने ढेक इलेवन को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि गिरीश सिंह ढेक, सूरज सिंह ढेक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कर मैच शुरू कराया। मैच के पहले हाफ के आखिरी समय पर ढेक इलेवन ने एक गोल दाग कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ में गोरखा इलेवन की टीम ने एक गोल दाग स्कोर बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रही। रेफरी ने मैच का निर्णय निकालने के लिए पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया। इसमें गोरखा इलेवन ने ढेक इलेवन को 4-2 गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक दीपक महरा और लाइमैन यश करायत, नानू करायत रहे।