फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकनंदा के पानी से प्यास बुझा रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
काल्दूबगड़, बसक्वाली व सिनखाल गांवों में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। स्थिति यह है कि काल्दूबगड़ में पाइप लाइन पर पर्याप्त पानी नहीं आने पर एक महीने से संकट बना हुआ है। ऐसे में लोगों को अलकनंदा नदी से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

काल्दूबगड़ के मनोज रावत ने कहा कि उनके गांव के पास से कर्णप्रयाग के लिए लिफ्ट करके पानी की आपूर्ति होती है। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को अर्जी देकर उनके गांव को भी लिफ्ट योजना से जोड़ने को कहा गया लेकिन इस पर भी कार्रवाई नहीं की गई। अब स्थिति यह है कि पशुओं के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा, जिससे दुग्ध उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है। गौरी देवी, आनंदी देवी व रैवा देवी ने कहा कि काल्दूबगड़ में 35 परिवार पानी न आने से दिक्कतें झेल रहे हैं। समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
वहीं, बसक्वाली व सिनखाल गांवों में दो सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। बसक्वाली के बीरेंद्र भंडारी ने कहा कि लोग कुएं से पानी भर रहे हैं, लेकिन अब कुएं में भी कम पानी आ रहा है। कई बार रात तक लाइन में लगकर वहां पानी भरना पड़ा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। वहीं जल संस्थान के जेई मनमोहन राणा ने कहा कि काल्दूबगड़ और बसक्वाली तथा सिनखाल में जल्द समस्या का समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें