गोपेश्वर। इस वर्ष संतानदायनी माता अनसूया मंदिर में दो दिवसीय मेला 14 और 15 दिसंबर को होगा। अनसूया मंदिर ट्रस्ट की बैठक में मेले के आयोजन को लेकर निर्णय लिया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सिंह राणा ने बताया कि 14 दिसंबर को मंडल में अनसूया गेट से दोपहर दो बजे अनसूया रथ डोली मंडल, बणद्वारा गांव की ज्वाला देवी, रथ डोली खल्ला, देवलधार, सगर और कठूड़ की देवियों की डोलियां अनसूया मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। मंदिर में विशेष पूजा आयोजन के बाद 15 दिसंबर को डोलियां मां अनसूया से विदा लेकर अपने-अपने क्षेत्र के लिए रवाना हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि मेला आयोजन में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग लिया जाएगा। संवाद