फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karanprayag News: अस्थाई पुलिया से नदी में गिरने से युवती की मौत, मामी के साथ जंगल घास लेनी थी गई

Mon, 21 Oct 2024 12:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)।

सार

एक युवती अपनी मामी के साथ घास लेने जंगल गई थी। इस दौरान प्राणमति नदी पर ग्रामीणों द्वारा बनाए गए अस्थाई लकड़ी के बल्लियों क़ी पुलिया से  वह और उसकी मामी पैदल जाते वक्त नियंत्रण खो बैठे ओर नदी में जा गिरे।
विज्ञापन
अस्थाई पुलिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले के थराली में मामी के साथ जंगल घास लेने गई युवती की अस्थाई पुलिया से नदी में गिरने से मौत हो गई। घटना से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में पुलिस प्रशासन कार्रवाई में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रुईसान निवासी रेनू देवराड़ी (18 वर्ष) पुत्री तारादत्त अपने ननिहाल प्राणमति गांव गई थी। बताया जा रहा कि सोमवार सुबह रेनू अपनी मामी के साथ घास लेने जंगल गई। इस दौरान प्राणमति नदी पर ग्रामीणों द्वारा बनाए गए अस्थाई लकड़ी के बल्लियों क़ी पुलिया से रेनू ओर उसकी मामी पैदल जाते वक्त नियंत्रण खो बैठे ओर नदी में जा गिरे।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: बड़ी खबर...पंचायत चुनाव इस साल नहीं होंगे, कार्यकाल भी नहीं बढ़ेगा, सीएम ने 20 तक मांगी थी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें रेनू करीब 200 मीटर दूरी तक बह गई। जबकि उसकी मामी कुछ दूरी पर ही अटक गई। पत्थरों से चोटिल होने के चलते रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल के डॉ संजय बडियारी ने बताया कि युवती को सीपीआर दिया गया। लेकिन युवती की मौत पहले ही हो गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें