फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिरा, चालक-परिचालक घायल

Mon, 06 Nov 2023 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। रविवार रात को गौचर में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक व परिचालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें पीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

रविवार रात को सामान से लदा एक ट्रक ऋषिकेश से पीपलकोटी जा रहा था कि डाटपुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह पुलिस जवानों और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और क्रेन से ट्रक में फंसे चंद्रमोहन (30) निवासी कोठियालसैंण और सुनील राणा (27) निवासी पाखी गरुड़गंगा को बाहर निकालकर। इसके बाद पीएचसी पहुंचाया। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें