फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर गदेरे में गिरा, चालक घायल

Tue, 07 May 2024 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। देवाल से हल्द्वानी जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर गदेरे में जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया। घायल काे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि सोमवार दोपहर को हल्द्वानी से एक ट्रक सामान लेकर देवाल पहुंचा था। समान पहुंचाकर वह रात लगभग 10 बजे हल्द्वानी जा रहा था कि देवाल बाजार के पास टैक्सी पार्किंग में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरा। हादसे में चालक मयंक खेतवाल (25) ग्राम टुकेर जिला बागेश्वर घायल हो गया। घायल काे पुलिस व स्थानीय लोगों ने गदेरे से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. शहजाद अली ने बताया कि घायल मयंक के पैर में फ्रैक्चर आया है। प्राथमिक उपचार कर उसे 108 से हायर सेंटर के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें