फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल-मानमनी-पिंडारी रूट पर ट्रेकिंग दल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से देवाल-मानमनी-पिंडारी को नया ट्रेकिंग रूट बनाया गया है। इस रूट से बुधवार को पहला ट्रेकिंग दल रवाना हुआ। इस दल में निम से प्रशिक्षित 20 युवा शामिल हैं जो इस रूट पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर पर्यटन विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। भाजपा के उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री रमेश गड़िया ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि रमेश गड़िया ने कहा कि पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक रूट पर्यटन के साथ तीर्थाटन भी है। गढ़वाल व कुमाऊं के विभिन्न गांव से होते हुए यह ट्रेकिंग दल ट्रेक ऑफ द ईयर घेस-नागाड़ से होकर एक सप्ताह के बाद लौटेगा। इस रूट के शुरू होने से यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रयास से देवाल का घेस-नागाड़ राज्य का ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित हुआ है। अब पिंडारी रूट को घेस-नागाड़ से जोड़ा जाएगा। इन दोनों रूट पर कई होमस्टे का संचालन होगा जिससे सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। पर्यटन विभाग के जनार्दन थपलियाल ने कहा कि इस ट्रेकिंग रूट पर होम स्टे आदि व्यवस्था के लिए सर्वे किया जा रहा है। इस मौके पर कर्नल हरेंद्र रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, शेखर मिश्रा, रमेश सिंह, मनोज कुमार, गिरीश मिश्रा, भानू कुनियाल, प्रमोद सिंह, हुकम सिंह, शेर सिंह, नरेंद्र बागड़ी, हरीश गड़िया, नीमेश गड़िया, खड़क सिंह, खिलाप दानू, मंगल सिंह, कलम सिंह, आंनद सिंह और मेहरवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें