जीआईसी नारायणबगड़ में एनएसएस छात्रों ने राष्ट्र निर्माण तथा नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा करने की शपथ ली। इस अवसर पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के साथ ‘एकता के लिए दौड़’ का भी आयोजन किया गया।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अपर्णा सती, प्रभारी प्रधानाचार्य अनूप चौहान के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रवक्ता विजय नेगी, केएस नेगी, डीएस रावत, डीएस नेगी, ज्योति डिमरी, आरती, विमला, प्रियंका ने सहयोग किया। वहीं थराली, ग्वालदम, तलवाड़ी, लोल्टी, गेरूड, डुंग्री, रतगांव, नारायणधार, चेपड़ों के विद्यालयों में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए उनके चित्र पर फूल चढ़ाए। प्राथमिक विद्यालय चिडंगा मल्ला एवं कन्या जूनियर हाई स्कूल चिडंगा मल्ला में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, बैनर स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमला रावत, हेमंत भटक कमला प्रसाद रमेश चंद्र आदि मौजूद थे। संवाद