भारत सरकार से मनरेगा के अंतर्गत सामान्य वर्ग के पंजीकृत मजदूरों का भुगतान नहीं आ रहा है। अशोक सिंह, कमल आदि ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से सामान्य वर्ग के मजदूरों का भुगतान कई माह से रोका गया है, जबकि अंश का भुगतान समय- समय पर हो रहा है। इस बारे में देवाल के खंड विकास अधिकारी कमल पंवार से पूछने पर उन्होंने बताया कि ब्लॉक कार्यालय द्वारा सभी मजदूरों का एफटीओ बनाकर केंद्र सरकार को भेज दिया गया। संवाद