फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गोपेश्वर महाविद्यालय में होगी सब रजिस्ट्रार की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउच्च शिक्षामंत्री और विधायक के आश्वासन पर छात्रों ने स्थगित किया आंदोलनI
विज्ञापन


पीजी कॉलेज गोपेश्वर को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस घोषित करने, अंकतालिकाओं में हुई त्रुटियों को दूर करने सहित अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर छात्र अनशन कर रहे थे। 18 दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे अभाविप और एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं और चार दिनों से आमरण अनशन कर रहे छात्र संघ उपाध्यक्ष नीरज नेगी ने भी अपना अनशन समाप्त कर दिया है।



बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं से वर्चुअली जुड़कर उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विधायक राजेंद्र भंडारी ने उनकी मांगों को लेकर शासन से वार्ता का आश्वासन दिया है। साथ ही सब रजिस्ट्रार की तैनाती का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महाविद्यालय में एनसीसी खेल मैदान निर्माण, आईटी लैब, अंकतालिकाओं की त्रुटियों को एक सप्ताह के भीतर दूर करने और श्रीदेव सुमन विवि के सब रजिस्ट्रार की गोपेश्वर महाविद्यालय में नियुक्ति का आश्वासन भी दिया। जिसके बाद छात्रों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। इस मौके पर एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री अमित मिश्रा, जिला संयोजक अजय भंडारी, विभाग संगठन मंत्री चैन सिंह रावत, विपिन कंडारी, धीरज राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें