फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों में हो रहे अतिक्रमण से गड़बड़ा रही खाद्य श्रृंखला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


वन्य जीवों की प्राकृतिक संतुलन में भूमिका विषय पर आयोजित हुई गोष्ठी

संवाद न्यूज एजेंसी-

नंदानगर (चमोली)। वन्यजीव सप्ताह के तहत शुक्रवार को सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से मोख गांव में वन्य जीवों की प्राकृतिक संतुलन में भूमिका विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।

जीआईसी मोख के परिसर में आयोजित गोष्ठी में प्रभारी प्रधानाचार्य हरीश फर्स्वाण ने कहा कि वन क्षेत्र में अत्यधिक मानवीय हस्तक्षेप से वन्यजीवों की खाद्य श्रृंखला गड़बड़ा रही है। वन्यजीव और मानव के बीच बढ़ रहे संघर्ष के पीछे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों में अतिक्रमण बड़ा कारण है। मंगला कोठियाल ने कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में प्रत्येक जीवधारी का अहम योगदान है। विनय सेमवाल ने पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हुई चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अंजलि, नैना रावत व आरती, जूनियर वर्ग में सिमरन, मयंक व अर्पिता तथा निबंध में अमित, नमन सिंह व संध्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर केंद्र के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट, प्रकाश जोशी, अनिल कुमार, दीवान सिंह कठैत, रोहित नेगी, पूजा नेगी, दर्शन सिंह रावत, दीपक कोहली, गजपाल टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें