फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सुनीं ग्रामीणों की समस्या

Thu, 05 Oct 2023 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
पोखरी क्षेत्र में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्‌ट। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बृहस्पतिवार को अपने गृहक्षेत्र के ताली कंसारी गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। महेंद्र भट्ट ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। पात्र व्यक्ति को ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। योजनाओं में बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं है। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, डाॅ. मातवर रावत, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, अवधेश रावत, वत्सला सती, पुष्पा चौधरी, रंजना रावत, भरत चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें