फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसी भवन हस्तांतरण के विरोध में शिक्षकों का धरना

विज्ञापन
पोखरी तहसील परिसर में धरना देते शिक्षक। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
पोखरी ब्लॉक के तीनों शिक्षक संगठनों (माध्यमिक, जूनियर और प्राथमिक) के पदाधिकारियों ने बीआरसी (ब्लॉक संसाधन केंद्र) भवन को न्यायालय को हस्तांतरित करने के विरोध में तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने जल्द से जल्द भवन हस्तांतरण वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को शिक्षकों ने सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक तहसील परिसर में धरना दिया और इसके बाद एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। शिक्षकों ने कहा कि बीआरसी भवन में कई तरह की शैक्षिक गतिविधियां होती हैं। विद्यालयी शिक्षा के संसाधनों के लिए भवन काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि न्यायालय की इकाई संचालन के लिए तहसील के अंतर्गत अन्य भवनों का वैकल्पिक रूप में निरीक्षण किया जाए। शिक्षक संगठनों ने एलान किया यदि एक सप्ताह में बीआरसी भवन के हस्तांतरण को निरस्त नहीं किया गया तो 23 अगस्त को तीनों संगठनों के पदाधिकारी और अन्य शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के जिला संयोजक उपेंद्र सती, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह चौधरी, प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ताजवर राणा, राजकीय शिक्षक संगठन के ब्लॉक सचिव नरेंद्र सिंह नेगी, शिक्षिका देवेश्वरी गौड़, महिपाल चौहान, राकेश भट्ट, डा. बृजेंद्र कठैत, चंद्र प्रकाश कंडारी, दिनेश नेगी, हरेंद्र रावत, बिछना रौथाण, पूजा चौधरी, सुमनलता सती, सविता परमार, देवेश्वरी गौड़, आकाशदीप नेगी और शांति स्वरूप नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें