फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: इंजीनियरिंग काॅलेज के छात्र-छात्राओं को मिलेगी छात्रावास की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
I
I
I

I12-12 करोड़ की लागत से बनेंगे बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास
I

कोठियालसैंण में स्थित इंजीनियरिंग काॅलेज के छात्र-छात्राओं को जल्द ही छात्रावास की सुविधा मिल जाएगी। संस्थान की ओर से सरकार को भेजे छात्रावासों के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रावास बनेंगे जिसमें 100-100 बेड की सुविधा मिलेगी। ये छात्रावास 12-12 करोड़ की लागत से बनेंगे।
विज्ञापन


गोपेश्वर से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर कोठियालसैंण में किराये पर भी छात्र-छात्राओं को कमरे उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं जिससे उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। आवास के लिए छात्रों को गोपेश्वर, चमोली, नंदप्रयाग जाना पड़ता है जो कॉलेज से करीब आठ से दस किलोमीटर दूर है। आवास की सबसे अधिक दिक्कत छात्राओं को उठानी पड़ रही है। समस्या को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने छात्रावास की सुविधा देने के लिए शासन को 12-12 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था जिसे शासन से मंजूरी मिल गई है। कॉलेज के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज के समीप क्राइस्ट एमेडमी की दो एकड़ भूमि है जहां छात्रावासों का निर्माण होगा। कोठियालसैंण में आवास सुविधा सीमित होने के कारण छात्रों को दूरस्थ क्षेत्रों में किराये पर कमरे लेने पड़ रहे हैं। जिसे देखते हुए छात्रावास निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रावास का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें