फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भक्तों ने की नैणी देवी की पूजा

Sat, 11 Nov 2023 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। नैणी देवी की देवरा यात्रा शनिवार को पैठाणी गांव से विदा होते हुए रात्रि प्रवास के लिए सिमली (बधाण) गांव पहुंची।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आचार्य विशंभर सती ने नैणी देवी के निशाणों की पूजा की। इसके बाद ध्याणियों और ग्रामीणों ने नैणी देवी की पूजा कर भेंट चढाई। दोपहर को देवी ने बाजे-गाजों के साथ गांव का भ्रमण किया और ग्रामीणों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इसके बाद नैणी देवी की देवरा यात्रा ग्वाड गांव के लिए रवाना हुई। महिलाओं ने मांगल गीत गाकर देवी को विदा किया। ग्वाड-बनेला गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने नैणी देवी के जयकारों से नैणी देवी को गांव में विराजमान किया। देर शाम देवरा यात्रा अपने 18वें पड़ाव सिमली (बधाण) गांव पहुंची। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें