पैनखंडा युवा संघर्ष समिति ने राष्ट्रीय खेल दिवस के बहिष्कार का निर्णय लिया है। युवाओं ने एसडीएम के माध्यम से खेल मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र में खेल मैदान नहीं होने से वे इस तरह का निर्णय ले रहे हैं।
संघर्ष समिति का कहना है कि आठ साल से क्षेत्र में खेल मैदान की मांग की जा रही है। इसको लेकर रविग्राम में खेल मैदान बनाया जाना था लेकिन उस जमीन को उड्डयन विभाग को दे दिया गया। अब उस भूमि को वापस खेल विभाग को देने की मांग की जा रही है लेकिन अब तक सरकार ने भूमि हस्तांतरित नहीं की है। उनका कहना है कि बिना खेल मैदान के वह कैसे खेल दिवस मनाएंगे। इसको देखते हुए वेे खेल दिवस का बहिष्कार कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में रविग्राम के सभासद समीर डिमरी, अमित सती, महावीर बिष्ट आदि शामिल थे।