महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून और हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में प्रवेश के लिए प्रारंभिक चयन परीक्षा शुरू हो गई है। गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में यह परीक्षा 21 अक्तूबर से शुरू होगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि छठी कक्षा में प्रवेश के लिए इच्छुक बालकों की आयु एक जुलाई को 10 वर्ष से कम और 12 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही उत्तराखंड का स्थायी मूल निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। प्रवेश के लिए प्रोस्पैक्टस 150 रुपये में लिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से लिया जा सकता है। प्रारंभिक चयन में 60 मीटर दौड़, स्टैंडिंग बांड जंप, शटल रन, बॉल थ्रो, फारवर्ड बैंड रीच, 800 मीटर दौड़ और खेल विशेष की परीक्षा स्पोर्ट्स कॉलेज की चयन समिति द्वारा ली जाएगी। इच्छुक अभिभावक अपने बालकों की 5वीं की उत्तीर्ण अंक तालिका, जन्म प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र के साथ 21 अक्तूबर को स्टेडियम में पहुंच सकते हैं।