फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पूर्ण बेस अस्पताल के लिए शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

Wed, 24 Jul 2024 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में पूर्ण बेस अस्पताल सिमली की मांग को चलाए जा रहे हस्ताक्षर अ​भियान में ​शिरकत करते
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सिमली में संचालित महिला बेस को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा देने की मांग को लेकर समिति ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। पंचायत प्रतिनिधियों के समर्थन के बाद समिति ने गौचर व्यापार संघ और छात्र संघ से समर्थन मांगा। साथ ही गौचर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। समिति ने बताया कि पहले दिन 500 से अधिक लोगों ने बेस अस्पताल की मांग के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

सिमली बेस अस्पताल निर्माण संघर्ष समिति ने मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर 15 दिन बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही 15 दिनों तक चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है। इसके तहत मंगलवार को जहां समिति ने गांधीगिरी कर अस्पताल को कुर्सी दी वहीं बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि गौचर व्यापार संघ के अलावा कर्णप्रयाग छात्र संघ के सदस्यों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। सिमली में पूर्ण बेस अस्पताल के निर्माण और संचालन से चमोली ही नहीं बल्कि बागेश्वर, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले के सीमांत गांवों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें