फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ‘देवाल को कपकोट से जोड़ने के लिए जल्द बनेगी सड़क’

Sun, 10 Mar 2024 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो
विज्ञापन

देवाल कौथिग में लोक कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। मुख्य बाजार में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक पर्यटन विकास मेला देवाल कौथिग के अंतिम दिन लोक कलाकारों, शिक्षण संस्थाओं और महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि यह कौथिग देवाल व कुमाऊं के कपकोट ब्लॉक का साझा मेला है। सरकार की ओर से देवाल को कपकोट से जोड़ने के लिए जल्द यहां सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह के समापन पर बागेश्वर के निलेश्वर डांस ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति रही। वहीं प्राथमिक विद्यालय तल्ला सवाड़ के बच्चों ने पहाड़ से हाे रहे पलायन पर लोकगीत भाबर नी जोला..., निलेश्वर डांस ग्रुप ने भगवती मां दैणा हे जाएं..., आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवाल ने गढ़वाली लोक नृत्य नाटिका जीतू बगड़वाल की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं ममंद तलोर पदमल्ला ने गढ़वाली लाेकगीत मेरी बामड़ी..., प्राथमिक स्कूल ल्वाणी की ओटूवा बेलण... की प्रस्तुति ने दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मेला अध्यक्ष लखन रावत, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, कृष्णा बिष्ट, तेजपाल सिह, युवराज सिंह, जितेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, कांग्रेस अध्यक्ष कमल गड़िया, महाबीर बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत आदि शामिल रहे। व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने बताया कि इस बार सैकड़ों की संख्या में लोग इस मेले में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें