फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सारा सामान जला

Sun, 10 Mar 2024 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। तहसील पोखरी के अंतर्गत ग्राम बगथल में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई जिससे घर का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बगथल गांव में कैलाश चंद्र भट्ट व अशोक चंद्र भट्ट पुत्र दिवाकर दत्त भट्ट के संयुक्त मकान में शनिवार रात आठ बजे शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई। लकड़ी और पत्थरों के मकान में आग तेजी से फैल गई जिससे घर में रखा सारा सामान जल गया। जरूरी दस्तावेज भी जल गए। ग्राम प्रधान ललित मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों ने पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। राजस्व उपनिरीक्षक शांति प्रसाद डिमरी ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। आग से करीब दो लाख रुपये की परिसंपत्ति का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें