फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उर्गम घाटी में शीतकालीन पर्यटन बढ़ाने के लिए तैयार करें कार्ययोजना’

विज्ञापन
जोशीमठ के उर्गम घाटी में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनते डीएम हिमांशु खुराना। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने उर्गम घाटी का निरीक्षण कर यहां शीघ्र शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश जिला पर्यटन विकास अधिकारी को दिए। डीएम ने कहा कि उर्गम घाटी में शीतकालीन तीर्थाटन और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां कई ट्रेकिंग रूट हैं, जहां पर्यटक साहसिक यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने उर्गम घाटी में स्थित पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर के दर्शन कर यहां की खूबसूरती को निहारा। डीएम ने कहा कि घाटी में शीतकालीन पर्यटन, तीर्थाटन और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को उत्तराखंड होमस्टे अनुदान योजना में उर्गम घाटी को शामिल करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों से क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन के बारे में चर्चा की। जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि यहां पर 12 ट्रेकिंग स्थल हैं, जहां से रुद्रनाथ, वंशीनारायण, फ्यूंलानारायण, बदरीनाथ, नंदीकुंड, मद्महेश्वर, हेमकुंड, पाषाण शिला, भनाईं बुग्याल की ट्रेकिंग पर जाया जा सकता है, लेकिन इन रूटों के रास्ते सही हालत में नहीं हैं। यदि ये रूट सुधरें तो पर्यटकों को आवाजाही में सुविधा होगी। डीएम ने पर्यटन विभाग को इन रूटों के सुधारीकरण के लिए ट्रेक द हिमालय संस्था के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार करने, उर्गम घाटी में होमस्टे संचालन के लिए जल्द सरकारी भूमि चिह्नित कर डीपीआर बनाने के लिए कहा। इस दौरान डीएम ने देवग्राम और ल्यारी पोलिंग बूथ का भी निरीक्षण किया और बीएलओ से मतदाताओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सीडीओ वरुण चौधरी, एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी, पर्यटन विकास अधिकारी विजेंद्र पांडे, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप नेगी, देवग्राम के प्रधान देवेंद्र सिंह, दुलब सिंह, रघुवीर सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कल्पेश्वर के पुजारी दरबान सिंह नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें