फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने व्यापारियों को पढ़ाया नियमों का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चमोली कोतवाली के अंतर्गत नंदप्रयाग चौकी में व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। पुलिस ने सभी को यात्रा सीजन में नियमों के अनुसार व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन करने को कहा।
विज्ञापन

नंदप्रयाग में आयोजित बैठक में होटल-ढाबा मालिकों, व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पुलिस अधीक्षक कर्णप्रयाग धन सिंह तोमर ने सभी होटलों और ढाबों पर रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रियों का विवरण रजिस्टर में दर्ज करें और उनकी आईडी की छाया प्रति अपने पास रखें। सभी होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। व्यापार संघ के पदाधिकारियों को अतिक्रमण न करने और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व चालकों को निर्धारित पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें