फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने को 22 और जवान पहुंचे गोविंदघाट

विज्ञापन
गोविंदघाट में पहुंचे सेना के जवान। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने के काम में और तेजी लाने के लिए सेना के 22 अतिरिक्त जवान गोविंदघाट पहुंच गए हैं। यह जवान मंगलवार को घांघरिया के लिए रवाना होंगे। जहां पहले से बर्फ हटाने में जुटे सेना के जवानों के साथ मिलकर रास्ता खोलने के काम को और तेज करेंगे।
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 22 मई को खुलने हैं। इसके लिए हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाकर रास्ता बनाने के लिए सेना के 27 जवान बैसाखी के दिन घांघरिया के लिए रवाना हुए थे। यह जवान इन दिनों यहां बर्फ हटाने के काम में जुटे हैं, लेकिन इस साल आस्था पथ पर बर्फ अधिक होने और बड़े-बड़े हिमखंड होने से रास्ता खोलने में समय लग रहा है। कपाट खुलने से पहले रास्ता साफ हो जाए इसके लिए सेना के 22 और जवानों को बुलाया गया। यह जवान सोमवार को गोविंदघाट पहुंच गए हैं। गुुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि इस साल आस्था पथ पर बर्फ अधिक है। साथ ही कई जगह पर हिमखंड आए हुए हैं, जिनको काटकर रास्ता बनाने में काफी समय लग रहा है। आस्था पथ जल्द खोलने के लिए जवानों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें