फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे हाट गांव के लोग

विज्ञापन
टीएचडीसी प्रशासनिक भवन परिसर में प्रदर्शन करते हाट गांव के परियोजना प्रभावित। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांगों के समर्थन में शुक्रवार को परियोजना प्रभावित हाट गांव के लोगों ने टीएचडीसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने परियोजना प्रबंधन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। प्रभावितों ने परियोजना के प्रशासनिक भवन में घुसने की कोशिश की, लेकिन सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें रोक दिया। आक्रोशित लोगों ने टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक आरएन सिंह के आवास का घेराव भी किया।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद हटवाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख पंकज हटवाल और नरेंद्र पोखरियाल के नेतृत्व में लोग हाट गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में जमा हुए। यहां से जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए लोग टीएचडीसी के प्रशासनिक भवन पहुंचे। ग्रामीणों ने भवन के अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीणों ने अधिशासी निदेशक के आवास का घेराव किया।
ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद हटवाल ने कहा कि टीएचडीसी ने बिना सूचना हाट गांव में मकानों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी की प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर को डंपिंग जोन बनाने की योजना है। इसे कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पुनर्वास के लिए चिह्नित एल्दाना और धस्वाणा तोक में सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था करने, ग्रामीणों को चारा पत्ती, रोजगार देने, मठ मंदिरों व बेलपत्री के जंगल का संरक्षण करने की मांग की। प्रभावितों ने केंद्र सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी व्यक्त की। के ग्रामीणों ने चार अक्तूबर को गोपेश्वर कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, हरिबोधनी खत्री, मुकेश गैरोला, गुप्ता प्रसाद, भगवती हटवाल, चंद्रकला, दिनेश, मीता देवी, अनिल, अयोध्या प्रसाद, इंद्र प्रकाश पंत आदि मौजूद थे।
-----------
विहिप ने जताई नाराजगी
पीपलकोटी। विश्व हिंदू परिषद की चमोली शाखा ने हाट गांव में मकानों के ध्वस्तीकरण के दौरान गांव के मठ-मंदिरों को हुए नुकसान पर नाराजगी व्यक्त की है। परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल, हरि प्रसाद ममगाई, पवन राठौर, अतुल शाह ने कहा कि टीएचडीसी ने ग्रामीणों को श्राद्ध पक्ष में पितृ तर्पण से वंचित कर उन्हें बेघर कर दिया। आरोप लगाया कि गांव में बगड़वाल और नाग देवता का मंदिर तोड़ा गया है। इस मामले को परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी के सम्मुख रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें