फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पास नहीं होने पर पांडुकेश्वर से लौटाए जा रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद चारधाम यात्रा भले ही शुरू हो गई हो, लेकिन सख्त नियम कई यात्रियों को बदरीनाथ के निकट पहुंचने के बावजूद धाम में पहुंचने से रोक रहे हैं। इसके चलते हर दिन कई यात्रियों को पांडुकेश्वर से लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के लिए कोविड गाइडलाइन के तहत कोविड नेगिटिव रिपोर्ट या कोविड के दोनों टीके लगे होना जरूरी है। साथ ही उनको देवस्थानम बोर्ड की ओर से जारी ई पास भी जरूरी है, जिसके पास यह सब होगा वही बदरीनाथ धाम पहुंच सकता है। धाम में एक दिन में निश्चित संख्या में ही यात्री जा सकते हैं। ऐसे में कई श्रद्धालु बिना ई-पास के पहुंच रहे हैं, जिन्हें पांडुकेश्वर से ही लौटा दिया जा रहा है। बदरीनाथ धाम के व्यवसायी राहुल मेहता, रामनारायण भंडारी, अतुल शर्मा आदि का कहना है कि सीमित संख्या में यात्रियों के आने से व्यवसाय में तेजी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें