फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जल संस्थान से हटाए अंशकालिक कर्मियों ने की बहाली की मांग

Mon, 10 Jun 2024 07:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। जल संस्थान से हटाए गए अंशकालिक कर्मचारियों ने सेवा बहाली की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। उनका कहना है कि विभाग ने उन्हें बिना कारण के सेवा से हटा दिया है जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, राजस्व वसूली सहित अन्य सभी काम नियमित रूप से करते हैं। जनता की ओर से उनके कार्यों को लेकर कोई शिकायत नहीं आई। ग्राम प्रधान की ओर से प्रमाणित किए जाने के बाद उन्हें मानदेय मिलता है। उसके बावजूद अचानक हाल ही में उन्हें सेवा से हटा दिया गया। पिछले माह का भी मानदेय नहीं दिया गया। उनका कहना है कि जब वे जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से मिलने गए तो उन्होंने मिलने से ही इन्कार कर दिया। उन्होंने डीएम से पुन: बहाली की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में सुरेंद्र सिंह, शिव लाल चौधरी, जगदीश सिंह, गोविंद सिंह, जयानंद सिंह, शिशुपाल सिंह, बीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें