फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी राजधानी के लिए चली पदयात्रा का भराड़ीसैंण में समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थायी राजधानी गैरसैंण को लेकर गोपेश्वर से गैरसैंण तक चली पद यात्रा बृहस्पतिवार को भराड़ीसैंण में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ के साथ संपन्न हो गई। 19 नवंबर को गोपेश्वर में गोपीनाथ मंदिर से बार संघ अध्यक्ष भरत रावत ने पदयात्रियों के हाथ में तिरंगा देकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
विज्ञापन

नंदप्रयाग, लंगासू, कर्णप्रयाग, सिमली, आदिबदरी व दिवालीखाल के बाद बृहस्पतिवार को यात्रा भराड़ीसैंण पहुंची। भराड़ी देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए सरकार के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया। नंगे पैर पदयात्रा करने वाले आंदोलनकारी प्रवीण सिंह काशी और गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट ने कहा कि गैरसैंण राज्य की स्थायी राजधानी के लिए अब आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान रमेश नौटियाल, सत्येंद्र सेमवाल, वीरेंद्र मिंगवाल, सुरेंद्र रावत, दीपक फर्स्वांण, विक्रम, अंसी, अरविंद हटवाल, मोहित कुकरेती, भारती मिंगवाल, दिनेश बहगुणा, देवेंद्र चौहान, संजय रावत, भगत बर्तवाल, योगेंद्र धामी, सुरेश कुमार, वीरेंद्र आर्य, धनीराम, बलवंत नेगी, पूरन नेगी और मनोज पुजारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें