फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ के रविग्राम वार्ड में भालू ने हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रमेश प्रसाद डिमरी (40) पुत्र गोविंद प्रसाद डिमरी पर पेट्रोल पंप के पास अचानक भालू ने हमला कर दिया। रमेश की एक आंख को काफी नुकसान पहुंचा है और चेहरे व सिर पर गहरे जख्म हो गए हैं। आसपास के लोगों ने रमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। रविग्राम के पास ही 13 अगस्त को भालू ने घास काट रही महिला को भी घायल कर दिया था। रविग्राम वार्ड के सभासद समीर डिमरी का कहना है कि भालू के लगातार हो रहे हमले से लोग दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से भालू के आतंक से लोगों को निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल का कहना है कि पेट्रोल पंप के पास पिंजरा लगाने के लिए टीम भेज दी गई है। इस क्षेत्र में भालू की चहल कदमी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें