फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में न्याय पंचायत बैरागना का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में चौथे दिन खो-खो, बैडमिंटन और वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं हुईं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर 14 के खो-खो के बालिका वर्ग में न्याय पंचायत बैरागना विजेता और गडोरा उपविजेता रहा। जबकि गोपेश्वर की टीम तृतीय रही। खो-खो अंडर 14 बालक वर्ग में बैरागना विजेता व गोपेश्वर उपविजेता रहा। नगर पालिका गोपेश्वर ने तृतीय स्थान पाया। इसी प्रतियोगिता के अंडर 17 में न्याय पंचायत गोपेश्वर विजेता और बैरागना उपविजेता रहा।
विज्ञापन

खो-खो के ही अंडर 17 में न्याय पंचायत डुंग्री मैकोट विजेता और गोपेश्वर उपविजेता रहा। पीपलकोटी की टीम तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन अंडर 14 एकल वर्ग में प्रियांशु-लक्ष्मी प्रथम, लक्ष्मण बुटोला-प्रिया द्वितीय और प्रदीप चौहान-साक्षी तृतीय रहे। बैडमिंटन बालिका अंडर 17 युगल वर्ग में लक्ष्मी-प्रिया की जोड़ी प्रथम और रिया व ऋतु द्वितीय रहे। वॉलीबाल अंडर 21 बालक वर्ग में न्याय पंचायत बैरागना विजेता, गोपेश्वर उपविजेता और गडोरा की टीम तृतीय स्थान पर रही। जिला युवा कल्याण अधिकारी एसएस भंडारी ने बताया कि खेल महाकुंभ में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। बताया कि 14 नवंबर को अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 21 बालक-बालिकाओं की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस मौके पर रेखा रावत, संगीता कोहली, अजय सिंह फरस्वाण, सुनीता कठैत, लता झिंक्वाण, पृथ्वी रावत, अजीत नेगी, अवतार बिष्ट, कमल किशोर, केसी पंत, गोपाल बिष्ट और हरीश टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें