फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में सीखने की क्षमता बढ़ाएगा निपुण भारत मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों में सीखने की क्षमता को विकसित करने के साथ ही शिक्षित भी किया जा रहा है। सभी बच्चे शिक्षा हासिल करें इसके लिए सभी को पूर्ण मनोयोग से काम करने की जरूरत है। मिशन के तहत आयोजित तीन दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला में यह बातें कही गईं। कार्यशाला में नौ ब्लाक के 1300 से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने बुनियादी भाषा और संख्या ज्ञान के बारे में बताया। कहा कि चमोली जिले में समग्र शिक्षा, जिला शिक्षण संस्थान गौचर और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन संयुक्त रूप से 100 दिवसीय रीडिंग कैंपेन ‘चलो चला सब पढ़ला’ शुरू किया गया है। डाइट प्राचार्य एके जुकारिया ने बताया कि अभियान के तहत जरूरी पठन संसाधन सामग्री डाइट से लगातार मुहैया कराई जाएगी। समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक सतीश जोशी ने कहा कि मिशन की सफलता के लिए शिक्षकों के साथ अधिकारियों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने मिशन के प्रचार के लिए इसके लोगों और लक्ष्यों को विद्यालय की दीवारों पर प्रदर्शित करने के बारे में शिक्षकों को बताया। अजीम प्रेमजी के जिला समन्वयक जगमोहन चोपता ने कहा कि सीखने की इच्छा को कक्षा के अनुरूप बढ़ाएं। पाठ्यक्रम को सही से समझकर प्राथमिकता तय करते हुए काम किया जाए। इस दौरान समग्र शिक्षा अभियान के जिला शिक्षा अधिकारी दर्शन लाल टम्टा, खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, केना चौहान, भास्कर बेबनी, डाइट प्रवक्ता भगत सिंह कंडवाल, राजेंद्र प्रसाद मैखुरी और बिरेंद्र कठैत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें