फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छह हजार से अधिक पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से की सैर

Mon, 26 Feb 2024 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। हिमक्रीड़ा स्थल औली में इस साल फरवरी माह में पर्यटक अच्छी संख्या में पहुंच रहे हैं। औली में सिर्फ फरवरी माह में ही करीब छह हजार पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से सैर की। इससे निगम को करीब 30 लाख की आय प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

इस साल दिसंबर और जनवरी माह में बर्फबारी नहीं होने से औली में पर्यटक अपेक्षाकृत कम पहुंचे थे। मगर फरवरी माह के शुरुआत में ही यहां जमकर बर्फबारी होने लगी और पूरे माह बीच-बीच में बर्फबारी होती रही। इससे पूरा औली बर्फ से लकदक बना हुआ है। बर्फबारी होने पर पर्यटकों ने भी औली का रुख किया। औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम के चेयर लिफ्ट प्रबंधक दिनेश भट्ट ने बताया कि फरवरी माह में चेयर लिफ्ट से औली का दीदार करने वाले पर्यटकों की संख्या करीब छह हजार हो गई है। इससे निगम को 30 लाख की आय प्राप्त हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें