फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: फसलों का बीमा करने और जानवरों से खेती को बचाने की उठी मांग

Mon, 26 Feb 2024 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल में आयोजित हुई किसान सभा की बैठक, सभा का गठन कर बलवंत सिंह को बनाया अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। सूया गांव में आयोजित किसान सभा की बैठक में फसलों का बीमा करने और जंगली जानवरों से खेती को बचाने की मांग उठी। इस दौरान किसान सभा का गठन भी किया गया और बलवंत सिंह बिष्ट को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

गुलाब सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसान सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष भूपालसिंह रावत ने कहा कि जंगली जानवरों व बंदरों के उत्पात के कारण खेती कम हो रही है। देश के अन्नदाता सड़कों पर हैं लेकिन सरकार किसानों की मांगों को नजर अंदाज कर रही है। बैठक में रोजगार, जल, जंगल व जमीन विषय पर चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही देश में चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन भी दिया गया। इस दौरान किसान सभा का गठन करते हुए दयाल राम और अर्जुन सिंह को उपाध्यक्ष, महिपत सिंह को कोषाध्यक्ष, सुमन देवी और राजेंद्र बिष्ट को संयुक्त सचिव बनाया गया। बैठक में भजन बिष्ट, गजी बिष्ट, सोबन सिंह, खुशाल सिंह, महाबीर सिंह, गाेपाल राम, भुवन सिंह, कुंवर सिंह, खड़क सिंह, कलम सिंह, राजेंद्र सिंह, शेर सिंह, रमा देवी, पार्वती देवी, ऊषा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें