फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 मीटर दौड़ में मोनिका और भूपेंद्र अव्वल

विज्ञापन
थराली के चेपडों में आयोजित खेल महाकुंभ में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते आयोजक। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने खूब दमखम दिखाया। इस दौरान अंडर 21 बालिका वर्ग की 3000, 400 व 800 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम रही। जबकि 100 मीटर दौड़ में कविता, लंबी कूद में श्रेया, बैडमिंटन में राजेश्वरी, गोला फेंक में हिमानी, चक्का में विनीता व कबड्डी में मेहलचौरी प्रथम रहे।
विज्ञापन

अंडर 21 बालक वर्ग के 400 व 1500 मीटर दौड़ में ऋषभ, 800 मीटर दौड़ में कपिल, 3000 मीटर दौड़ में भूपेंद्र, गोला फेंक में संजय, बैडमिंटन में सुमित, कबड्डी में गैरसैंण और वॉलीबाल में कुशरानी प्रथम स्थान पर रहे।
अंडर 17 बालिका वर्ग की 400, 800 मीटर दौड़ व लंबी कूद में यशोदा, 1500 मीटर दौड़ में मेघा, चक्का, गोला फेंक में प्रियंका, बैडमिंटन में प्रेरणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर 17 बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में वीरेंद्र, 800 मीटर दौड़ में मनोज, 1500 मीटर दौड़ में भूपेंद्र, गोला फेंक में सूरज, चक्का फेंक में अमन, कबड्डी में अंद्रपा और वॉलीबाल में आदिबदरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया के सदस्य सतीश लखेड़ा, ब्लॉक प्रमुख शशि सौरियाल, बीडीओ जगत सिंह, वीडीओ राकेश सजवाण, रामेश्वर सती, भागवत कोठियाल, ब्लॉक समन्वयक हितेंद्र बिष्ट और डॉ. अवतार नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैडमिंटन में शिभांषु ने बाजी मारी
थराली। अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी स्मारक इंटर कॉलेज चेपड़ों के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई अलग-अलग आयु वर्गों में थराली और लोल्टी न्याय पंचायत के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को दूसरे दिन महाकुंभ में अंडर 21 बैडमिंटन में शिभांषु ने प्रथम और नीरज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 बालिका वर्ग के चक्का फेंक में पूजा नेगी ने प्रथम, शिया ने द्वितीय और डॉली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर की दौड़ में आरती शाह प्रथम और बबीता द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग की कबड्डी में तलवाड़ी प्रथम, लोल्टी द्वितीय और चेपड़ों तृतीय स्थान पर रहा। सौ मीटर की दौड़ में राहुल और रोहित, मैराथन में कवींद्र गुसाईं और देवेंद्र, अंडर 14 वर्ग के बैडमिंटन में आयुष और शिवम चंदोला क्रमश : प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर 14 की 400 मीटर दौड़ में सपना बिष्ट-सागर बिष्ट प्रथम, दीया-नितिन द्वितीय और भारती-जतिन तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो के बालिका वर्ग में तलवाड़ी प्रथम और चेपड़ों दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें