फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में बेहतर काम करने पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री जन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत उन्होंने 98 आंगनबाड़ी और 64 सहायिकाओं को साड़ी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि संकट के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन सेवा की। विधायक ने इस दौरान दो महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी प्रदान की। इस दौरान बाल विकास पोषण पर नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत पोखरी के अध्यक्ष लक्ष्मी पंत, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर रावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती, सहायक खंड विकास अधिकारी विजय पुरोहित, बीडीसी सदस्य, राधा रानी रावत, पुष्पा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष अभिलाषा किमोठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विमला गैरोला बनीं अध्यक्ष
कर्णप्रयाग। नगर के दीन दयाल पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी एवं सहायिका कर्मचारी संगठन की जिला स्तरीय बैठक में विमला गैरोला को अध्यक्ष और आशा बुटोला को उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही रेखा चौहान को संगठन मंत्री, दुर्गा जोशी को सहमंत्री, कस्तुरा शाह को प्रचार मंत्री, अनीता नेगी को जिलामंत्री और मंजू डिमरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान उन्होंने समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में रजनी नेगी, कविता बिष्ट, शोभा बिष्ट, इंद्रा कुनियाल और मीना बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें