घाट ब्लाक के एक गांव में तीन माह पूर्व लापता हुई युवती का शव सोमवार को गांव के समीप ही गदेरे से बरामद हुआ। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
ब्लाक के गांव के एक व्यक्ति ने बीते सितंबर माह के अंतिम सप्ताह को घाट तहसील में अपनी पुत्री (18) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजस्व पुलिस ने नाते-रिश्तेदारों के साथ ही कई जगहों पर युवती की खोज भी की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि रविवार को किसी ने गांव के समीप बुरांसीधार तोक के बिरमी गदेरे में एक युवती की लाश तैरने की सूचना दी, जिस पर सोमवार को राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया गया। शव की पहचान घाट तहसील निवासी युवती के रूप में हुई है। मामले की जांच की जा रही है।