फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में मास्टर प्लान कार्य का हर महीने होगा निरीक्षण : सीएस

विज्ञापन
गोविंदघाट के पास पुलना में हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों की जानकारी लेते मुख्य सचिव डा. एसएस - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
मुख्य सचिव डा. एसस संधु ने विभागीय अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त करने, यात्रा मार्ग पर डेंजर जोनों को तुरंत ठीक करने और बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों को समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए। कहा कि मास्टर प्लान के कार्य का मैं हर महीने स्वयं निरीक्षण करूंगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव डा. एसएस संधु हेलीकॉप्टर से गोविंदघाट पहुंचे और हेमकुंड साहिब और घांघरिया का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद गोविंदघाट-पुलना सड़क का पैदल निरीक्षण करने के बाद उन्होंने गोविंदघाट में लोनिवि, बीआरओ, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, वन विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने यात्रा शुरू होने से पहले पेयजल, विद्युत लाइनों को ठीक करने, सड़क और पैदल रास्तों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बीआरओ की सड़क पर चल रहे कटान को लेकर देहरादून में अधिकारियों के साथ बैठक करने की बात कही। इसके बाद मुख्य सचिव ने बदरीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। यहां आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जहां पर कार्यों में व्यवधान हो रहा है तुरंत जिलाधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान करें। मैं हर महीने स्वयं इसका निरीक्षण करूंगा। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है वे स्वयं भी इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं। इस दौरान पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, एसडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी आदि उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
- गोविंदघाट से पुलना सड़क के निरीक्षण के दौरान पुलना के ग्रामीणों ने मुख्य सचिव से सड़क के कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शिकायत की। पूर्व ग्राम प्रधान प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले साल बारिश से तीन किमी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे अभी तक नहीं बनाया गया। कपाट बंद होने के बाद इस मार्ग पर कोई अधिकारी नहीं आया।
विज्ञापन

-----
यात्रा शुरू होने के 15 दिन बाद फिर करूंगा निरीक्षण
- मुख्य सचिव ने बैठक में बीआरओ को नदी किनारे सुरक्षा दीवार को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर सभी कार्यों को पूरा करें, यात्रा शुरू होने के 15 दिन बाद वह खुद आकर कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करें संस्थाएं : सीएस
रुद्रप्रयाग। मुख्य सचिव डा. एसस संधु ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पुनर्निर्माण कार्यों की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर दिया।
बृहस्पतिवार को लगभग दो घंटे तक धाम में रहते हुए मुख्य सचिव ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी मनुज गोयल से जानकारी मांगी। इसके उपरांत सीएस ने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए यात्रा व पुनर्निर्माण से जुड़े अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को कहा कि केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण से संबंधित कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने, बिजली व्यवस्था सुचारु रखने, मजदूरों के खाने की उचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर संचार सेवा दुरुस्त करने के लिए बीएसएनएल व अन्य संचार कंपनियों के अधिकारियों को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों के तहत पर्याप्त संख्या में कनिष्ठ अभियंता की तैनाती की जाए। निरीक्षण के दौरान लोनिवि के मुख्य अभियंता अहम, अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्र शर्मा, ईई प्रवीण कर्णवाल, ईई डीएस चौधरी, डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें