फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लोहाजंग-वाण सड़क का जल्द होगा सुधारीकरण

Tue, 09 Jan 2024 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि को मिली 3 करोड़ 84 रुपये की धनराशि
विज्ञापन

क्रश बैरियर और नाली का भी होगा निर्माण, निविदाएं जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। राज्य योजना के तहत लोहाजंग-वाण सड़क के सुधारीकरण के लिए सरकार की ओर से 3 करोड़ 84 रुपये की स्वीकृति मिली है। इस धनराशि से करीब 12.2 किलोमीटर सड़क के सुधारीकरण, डामरीकरण, नाली निर्माण व क्रश बैरियर का निर्माण होगा। लोनिवि को यह धनराशि मिल गई है और इसके लिए निविदाएं भी आमंत्रित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

देवाल-लोहाजंग-वाण सड़क श्री नंदा राजजात का मुख्य व पर्यटन मार्ग है। मगर यह सड़क जगह-जगह खस्ताहाल बनी है। सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं तो कहीं नालियां नहीं हैं। स्कपर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस सड़क से देश-विदेश के पर्यटक रूपकुंड, वेदनी, आली बुग्याल, ब्रह्मताल, आयजनटाॅप व भीकलताल भी जाते हैं। सड़क की हालत ठीक नहीं होने के कारण पर्यटन व्यवसाय पर इसका असर दिख रहा है। यह श्री नंदा राजजात मार्ग भी है। लोहाजंग-वाण की हालत ज्यादा खतरनाक बनी है। वाण के पूर्व बीडीसी मेंबर हीरा पहाड़ी ने बताया कि 14 किलोमीटर लोहाजंग-वाण सड़क की हालत खतरनाक बनी है लेकिन 12.2 किलोमीटर सड़क की मरम्मत की ही स्वीकृति मिली है। उन्होंने छूटी सड़क के भी जल्द सुधारीकरण की मांग की। वहीं लोनिवि के अपर सहायक अभियंता कुलदीप आर्य का कहना है कि राज्य योजना के तहत लोहाजंग-वाण सड़क के सुधारीकरण के लिए धनराशि मिल गई है। निर्माण के लिए निविदाएं भी आमंत्रित भी कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें