चमोली के पोखरी ब्लॉक में मेडल के साथ खेल महाकुंभ में विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : GOPESHWAR
युवा कल्याण विभाग की ओर से राइंका थालाबैड़ में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का बुधवार को समापन हुआ। इसमें न्याय पंचायत स्तर के अंडर 14 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में राइंका थालाबैड व जूहा स्कूल ब्राह्मणथाला की टीम ने प्रथम, राइंका थालाबैड़- राइंका पोगठा ने द्वितीय और जूहा स्कूल वल्ली खन्नी-जूहा स्कूल हरिशंकर ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में राइंका थालाबैड़ के मयंक ने प्रथम, इसी विद्यालय के आश्रित ने द्वितीय व जूहा स्कूल वल्ली खन्नी के जतिन ने तृतीय स्थान पाया। बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में जतिन, आर्यन व रविंद्र तथा बालिका वर्ग में ममता, मोनिका व अमीशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता देवी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डीएस रावत ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। इस मौके पर कार्यक्रम की सह संयोजक बबीता भंडारी, ग्राम प्रधान सुलोचना देवी, संगीता, प्रधानाचार्य अर्जुन शाह, चंद्र प्रकाश कंडारी, मनवर रावत, कुलदीप, सत्यप्रकाश किमोठी, पान सिंह नेगी, डीएस नेगी, आरकेएस नेगी, उर्मिला नेगी आदि मौजूद थे। संवाद