फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लंगासू में नहीं खुल पाया अस्पताल, भूमि निरीक्षण तक सिमटी कार्रवाई

Tue, 05 Mar 2024 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल खुलता तो चारधाम यात्रा सहित नागपुर और दशोली पटि्टयों के 50 से अधिक गांवों को मिलता लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चारधाम यात्रा मार्ग पर लंगासू कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एलोपैथिक अस्पताल) खोलने की कवायद भूमि निरीक्षण से आगे नहीं बढ़ पाई है। यहां अस्पताल खुल जाए तो दशोली और नागपुर पट्टियों के पचास से अधिक गांवों को लाभ मिल जाए।
विज्ञापन

बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर लंगासू कस्बा नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग के बीच में है। जिलासू तहसील के कई सरणा, ऐरास, सेम, गिरसा, आली, उत्तरों सहित दशोली के दर्जनों गावं यहां से जुड़ते हैं जिस कारण ग्रामीण यहां लंबे समय से अस्पताल खोले जाने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता टीका प्रसाद मैखुरी, लंगासू के पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष ताजवर सिंह नेगी का कहना है कि लंगासू पचास से अधिक गांवों का केंद्र बिंदु है। साथ ही चारधाम यात्रा के तहत यहां यात्रियों का आवागमन रहता है। पांच वर्ष पूर्व यहां अस्पताल खोलने के लिए उत्तरों ग्राम पंचायत में जमीन का निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया था लेकिन भूमि निरीक्षण के बाद यह कवायद धरातल पर नहीं उतर पाई है। दूसरी ओर चमोली के सीएमओ डाॅ. राजीव शर्मा का कहना है कि लंगासू में अस्पताल के लिए पूर्व में भूमि निरीक्षण किया था। लंगासू में जरूरत को देखते हुए यहां का प्रस्ताव दोबारा शासन में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें