कर्णप्रयाग। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने नगर में रैली निकाली। रैली पेट्रोल पंप, मुख्य बाजाार, उमा देवी चौक, न्यू मार्केट आदि स्थानों से गुजरी। रैली में भाजपा के 400 पार के नारे को सफल बनाने के लिए महिलाओं का समर्थन मांगा। इस दौरान जिला महामंत्री आशा डिमरी, नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शशि खंडूड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गायत्री नेगी, लक्ष्मी जोशी, मनोरमा नैनवाल, सरोज हटवाल, मधु रावत, ममता राणा, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी आदि मौजूद थे। संवाद