फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुधारीकरण के लिए अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरही-निजमुला सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग पर ग्रामीणों का आमरण अनशन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। चिकित्सकों ने अनशनकारी भगत सिंह फरस्वाण, सबर सिंह फरस्वाण, अवतार सिंह चौहान और राकेश चंद्र के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

अनशन स्थल पर हुई सभा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरुवाण ने कहा कि प्रदेशभर में सड़कों की स्थिति बदहाल बनी हुई है, लेकिन सरकार का ग्रामीणों की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। इस मौके पर पूर्व सैनिक रूप सिंह गुसांई, पुष्कर लाल, राजेंद्र प्रसाद उनियाल, जगदीश नेगी, प्रमोद शाह, सहदेव कुमार, राकेश फरस्वाण, सतेंद्र सिंह कुंवर, जीतेंद्र सिंह कठैत, अनिल रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें